Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की सौजन्य मुलाकात...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री को अपना हस्ताक्षर युक्त बल्ला भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस भेंट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

मुख्यमंत्री बघेल ने हरभजन सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts