Sunday, February 22, 2026
Homeअन्यअस्पताल में बीमार पत्नी का हत्या आरोपी पति फांसी पर झूला

अस्पताल में बीमार पत्नी का हत्या आरोपी पति फांसी पर झूला

अस्पताल में बीमार पत्नी का हत्या आरोपी पति फांसी पर झूला


बिलासपुर शहर के दयालबंद स्तिथ खंडूजा अस्पताल में बीमार पत्नी से विवाद के बाद पति ने उसकी हत्या कर दी और खुद भी अस्पताल में ही फांसी पर झूल गया,

आप को बतला दे कि बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी ग्राम की महिला लता मानिकपुरी को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीढ़ियों से गिरने के कारण उसका पैर फैक्चर हो गया था। इस दौरान उसका पति रमेश दास मानिकपुरी भी उसके साथ था। शुक्रवार देर रात अस्पताल में ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति रमेश ने ड्रिप चढ़ाने वाले लोहे स्टेण्ड से पीट-पीटकर पत्नी लता की हत्या कर दी।

इस दौरान रमेश की साली ने भी बीच बचाव का प्रयास किया तो रमेश ने उसे भी बुरी तरह से घायल कर दिया और खुद अस्पताल में लगे पंखे में फांसी पर झूल गया। रमेश की साली को फिलहाल गंभीर हालत में सिम्स में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में हैरानी की बात ये है कि कि इतनी बढ़ी वारदात होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन और स्टॉफ को इस बारे में पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights