Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर लोकसभा: लोरमी में देखने को मिली नायक फिल्म की झलक...हाथ के...

बिलासपुर लोकसभा: लोरमी में देखने को मिली नायक फिल्म की झलक…हाथ के बल घसीटते हुए दोनों पैरों से विकलांग व्यक्ति पहुंचा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पास…माला पहनाते हुए कहीं ये बातें…

बिलासपुर। हाथों में फूलों की हार लिए एक शख्स के पीछे दौड़ते सारी पार्टियों के नेता… शख्स कोई और नहीं अनिल कपूर… वजह, उन्हें अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने के लिए राजी करना… पर अनिल कपूर थे कि किसी भी पार्टी के ऑफर को स्वीकार नहीं कर रहे थे… लाखों की भीड़ से हाथों में फूलों की माला लिए दोनों पैर से दिव्यांग युवक हाथ के बल घसिटते हुए अनिल कपूर के पास पहुंचा… और सिर्फ इतना कहा कि यह देश भी मेरी तरह विकलांग हो गया है… इसे अपने पैरों पर खड़ा कर दीजिए… उनकी मार्मिक गुजारिश को सुनकर अनिल कपूर की आंखें भर आईं और उन्हें गले से लगा लिया… यह दृश्य था फिल्म नायक का। कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला कांग्रेस की ओर से बिलासपुर सांसद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान। बीते सोमवार को तपती दोपहरी में दोनों पैरों से दिव्यांग अधेड़ व्यक्ति हाथों के बल चलते हुए श्रीवास्तव के पास पहुंचा और उन्हें फूलों की हार पहनाते हुए कहा कि अब तो आप पर ही भरोसा है। इस देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर दीजिए। उनकी करुणभरी बातें सुनकर सांसद प्रत्याशी श्रीवास्तव ने उनके गले में फूलों की हार डाली और कहा कि जब आप लोग साथ हैं तो इस देश को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने में अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

श्रीवास्तव ने समुचित विकास के लिए लोरमी को नगर पालिका का दर्जा और मनियारी नदी के संरक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वर्षों के मंत्री और सांसद का क्षेत्र तरस रहा लोगों के लिए समुचित पेय जल की व्यवस्था नहीं है। मुंगेली लोरमी के विकास के लिए हमारे मुख्यमंत्री संकल्पित अब दिल्ली तक आवाज बुलंद करने का दें मौका।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने लोरमी विधानसभा के दर्जनों गांवों में सभा लेकर जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि मुंगेली जिले के विकास की गति अत्यंत धीमी है किंतु विगत पांच वर्षों में लोरमी, मुंगेली का विकास ठप्प पड़ गया है। जनता का आर्शीवाद मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। राज्य की सरकार ने किसानों को मजबूत करने के लिए कर्ज माफी, धान का समर्थम मूल्य से लेकर, बिजली बिल हाफ जैसे कई कदम उठाए हैं अब गरीबों के लिए न्याय योजना कांग्रेस सरकार बनते ही प्राथमिकता से लाएगी जिसमें गरीब परिवारों को 72 हजार रू. सालाना की न्यूनतम आय निर्धारित की जाएगी जिसकी राशि महिला सदस्य के खाते में जमा की जाएगी। प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के साथ लोरमी जनसंपर्क में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता वैजनाथ चंद्राकर, रामशरण यादव, शत्रुधन चंद्राकर ने कहा कि मुंगेली लोरमी किसान बाहुल्य जिला है और किसान, मजदूर, गरीब के विकास के लिए हमारे राष्टीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐतिहासिक फैसले ले रहे है। हर जिले में फसलों, सब्जियों के संरक्षण के लिए खाद्य भंडारण गृहों के निर्माण, फसल बीमा के स्वरूप बदलने जैसे कई निर्णय होने हैं जिसके क्रियान्वयन के लिए आप सभी का आर्शीवाद समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को आवश्यक है।

जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल दास, सागर सिंह वैश्य, मायारानी सिंह ने कहा कि जनता ने पांच वर्षों तक मोदी शासनकाल में क्षेत्र और देश की दुर्दशा को देखा है। गरीबी और अमीरी की खाई निरंतर बढाने का कार्य किया गया। 15-20 अरबपतियों के इशारे पर चलने वाली भाजपा सरकार ने देश को प्रयोगशाला बना दिया। विकास और घोषणा पत्र से ध्यान भटकाने के लिए राष्टवाद, धार्मिक उन्माद, जैसे कई हथकंडे अपनाए जा रहे है। कांग्रेस अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार के संसाधन व व्यवस्थाओं को पहुंचाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने लोकसभा क्षेत्र की हर विधानसभा के लिए अपनी प्राथमिकता व एजेंडा जनता से संवाद कर तय किया है। जनता का आर्शीवाद मिलने पर बिलासपुर लोकसभा में जनता की प्राथमिकता के क्रम में कार्य किए जाएंगे। बिलासपुर क्षेत्र को प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा रेलवे लाईन से लेकर अन्य आवागमन के साधनों को विस्तार देकर किसानों को मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।

लोरमी विधानसभा के कार्यक्रम में सक्रिय प्रमुख पदाधिकारियों में रामशरण खाण्डेकर, लखन कश्यप, नंदकिशोर त्रिपाठी, नंद कुमार वैष्णव, लता वैष्णव, नितेश पाठक, राकेश तिवारी, आदित्य वैष्णव, घनष्याम जोशी, नरोत्तम राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights