Advertisement
लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

विटामिन की कमी को दूर करती है शकरकंद, जानें इसके लाभ

विटामिन की कमी को दूर करती है शकरकंद, जानें इसके लाभ

शकरकंद को अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो कहा जाता है| ये सब्जी शरीर को भरपूर एनर्जी देती है| इसमें पौष्टिक गुण पाए जाते है जो शरीर को बहुत लाभ पहुंचांते हैं| यह विटामिन सी, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी 6, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, फास्फोरस का अच्छा स्रोत होता है| इसको खाने से शरीर हैल्दी बनता है| लोग इसका सेवन अधिकतर सर्दियों के दिनों में करते हैं| आइए जानें इसके फायदे यहां –

1. कैलोरी और स्टार्च शकरकंद में ज्यादा नहीं होते| शकरकंद में फाइबर, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं जिससे शरीर की पाचन क्रिया सुचारु रहती है|

2. विटामिन बी6 का शकरकंद अच्छा स्त्रोत होता है| ये शरीर में अमीनो एसिड की मात्रा को कम करने में फायदेमंद होता है|

3. विटामिन डी शकरकंद में अधिक होती है जिससे दांतों, हड्ड‍ियों, स्किन को स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकता है|

4. शरीर में आयरन की कमी अगर हो रही हो तो शकरकंद खाना बहुत फायदेमंद होता है| यह शरीर में आयरन की कमी से छुटकारा दिलाता है|

5. कैरोटीनॉयड नामक तत्व शकरकंद में मौजूद होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है|

6. विटामिन ए शकरकंद में भरपूर होता है| इसका इस्तेमाल करने से बॉडी में विटामिन की कमी नहीं होती|

7. शकरकंद में पोटैशियम अधिक होता है जो नर्वस सिस्टम को हैल्दी बनाने में लाभदायक है|

error: Content is protected !!