Thursday, February 13, 2025
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (04 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (04 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (04 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोग योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं।असरदार लोगों का साथ मिलने से प्रसन्न रहेंगे वहीं ज्यादा सोच विचार के चलते मुनाफे में कमी आएगी।

वृष :- अपने पराक्रम व जौहर का पुरजोर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता बहुत तेज होगी। आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का आपको फल मिलेगा, लेन-देन के कारण टेंशन हो सकती है।

मिथुन :- मिथुन राशि के लोग आज दूसरों की तरक्की तो देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा। इस राशि के जातकों का दिन मौज-मस्ती में परिवार संग व्यतीत होगा, पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे।

कर्क :- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बटाएंगे, असरदार लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

सिंह :- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सूझ-बूझ से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें, मामले जल्द सुलझेंगे।

कन्या :- पारिवारक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वहीं ऑफिस में अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे, नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, खास परिवर्तन होंगे।

तुला :- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है। अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने से लाभ होगा, हेल्थ की चिंता रहेगी।

वृश्चिक :- राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का भरपूर लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हल निकलेगा, खास परिचित व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

धनु :- किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे, अनावश्यक खर्चा होने से तनाव महसूस करेंगे।

मकर :- नकारात्मक चिंताएं उत्साह में बहुत कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। जीवन नया मोड़ लेगा, फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी में इनवेस्ट करते समय सावधानी बरतें।

कुंभ :- पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। इस राशि के जातकों को अपने निकटतम रिश्तों को सुधारना होगा, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

मीन :- मीन राशि के लोगों को कुछ अड़चनों का आभास होगा, अगर आप पुरूष हैं तो आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में जाने के योग बन रहे हैं, टीमवर्क से लाभ मिलेगा।

राशिफल – 02 अप्रैल 2018

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!