Advertisement
कांग्रेसबिलासपुर

निगम प्रशासन के अड़ियल रवैये के कारण पानी की समस्या से जूझ रही शहर की जनता – कांग्रेस प्रवक्ता

शहर में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पार्षद दल द्वारा मुख्य अभियन्ता पीएचई को पानी की समस्या के निदान के लिए ज्ञापन सौंप गया।

बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी के चलते गाँव एवं शहर के बहुत से क्षेत्रो में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है जिसका मूल कारण भू-जल स्तर का लगातार गिरना पाया गया है। वही शहर के बहुत से वार्डो मे दुषित जल की समस्या, पानी की किल्लत, शुद्ध पानी की समस्या, बोरिंग का सुखना, पाइप लाईन की समस्या,जल स्तर की समस्या के साथ साथ सबसे महत्वपुर्ण 80 करोड़ की लागत से सुचारू जल अवर्धन योजना जिससे शहर को पानी की पूर्ति की जानी थी जिसे हैंडओवर नही किया गया है। सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पार्षद दाल मुख्य अभियन्ता पीएचई से मिलने पहुंचे और समस्या के सन्दर्भिय ज्ञापन सौंपा गया। जहाँ मुख्य अभियंता ने कहा कि पीएचई विभाग समस्या से निपटने तैयार है लेकिन निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नही उठाने को तैयार है अगर निगम प्रशासन तैयार हो तो हमें उन्हे हैण्डओवर करने में कोई आपत्ति नही होगी। मुख्य अभियन्ता ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा शहर में गुणवत्ताहीन सस्ते पाइप लगाये है जिस कारण पाइप लाईन मे लीकेज हो रहा है जो बिल्कुल गलत है पीएचई विभाग अच्छे पाइप लगाता है जिसका सर्वे उन्के विभाग ने किया है। सभी समस्याओं को लेकर उन्होने कहा की वो जल्द से जल्द ठीक करके राहत देंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने कहा कि निगम और सिचाई विभाग के बीच तालमेल की कमी के कारण शहर की बोली भली आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुदीन, अध्यक्ष नरेन्द्र बॉलर राजेश पाण्डेय, शैलेन्द्र जायसवाल , अखिलेश बाजपाई,अपूर्व तिवारी ,विजय पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय ,रामा बघेल, काशी रात्रे ,तरु तिवारी, बद्री यादव, नवीन्ं ,बिल्लू जायसवाल, कमलेश दुबे, करम गोरख ,मल्लू, मोहन और कई कांग्रेस के सम्मानीय सदस्य उपस्तिथ थे।

error: Content is protected !!