Advertisement
स्वास्थ्य

बारिश में मौसम में त्वचा में होती है ये बीमारियाँ, ऐसे बचे आप

ताज़ाख़बर36गढ़:- बारिश का मौसम आते ही बीमारियाँ हमारे शरीर को अपना घर बना लेती है। बारिश के मौसम में लगातार इम्युनिटी बदलती रहती है जिस वजह से शरीर को नुकसान होता है। तेज बारिश होने के बाद उसका रुक जाना और अधिक तेज धूप हो जाना कई सारी बीमारियाँ लेकर आता है और ऐसे में शरीर स्वस्थ नहीं रहता है। अधिक पसीने और चिपचिपाहट की वजह से त्वचा की गंभीर बीमारियाँ होने लगती है। आइये जानते है इनके बारे में और इनसे कैसे बचे-

  • लाल चकते

सबसे अधिक ये इसी मौसम में होते है| जब आप बारिश के सम्पर्क में आते है और आपके शरीर में हलकी सी खुजली होने लगती है क्योकि बारिश के पानी में कई सारे अम्ल मिले होते है जिनसे आपकी बॉडी सही से रियेक्ट नहीं कर पाती है। इन अम्लो के सम्पर्क में आते ही आपकी बॉडी में तरह तरह के परिवर्तन होने लगते है और सबसे पहले लाल चकते होते है। इन चकतों में दर्द भी होता है| कई बार ये लम्बे समय तक बने रहते है। धीरे धीरे ये पूरे शरीर में फ़ैल जाते है और आपके शरीर की सुन्दरता गायब कर देते है।

  • सोरायसिस

यह रोग भी बारिश के मौसम में अधिक से अधिक होता है।जब आपका शरीर बारिश के मौसम में पानी में भीगता है तो शरीर में कई सारे बदलाव होते है और यह रोग हो जाता है। इसे छूत का रोग भी कहा जाता है क्योकि इसके हो जाने पर यह बहुत जल्दी ठीक नहीं होता है। इस दौरान आपकी कोहनी कमर, कांख में लाल भूरे दाने होने लग जाते है जो की जलन पैदा करते है।

  • एलर्जी

अगर सबसे अधिक होने वाले रोग की बात करे तो इसका नाम आता है और दस में हर दो इन्सान को बारिश के मौसम में ये रोग होता है। इस त्वचा रोग का कोई इलाज नहीं है और इसमें केवल आपको पता करना होता है किस वजह से आपको ऐसा हो रहा है| इसमें आपके शरीर में लगातार खुजली होने लगती है और कई बार यह जलन में बदल जाती है।

कैसे बचे इनसे-

  • भीगे नहीं

कई बार लोग बारिश को देखकर खुद को कण्ट्रोल नहीं कर पाते है और भीगने लगते है। ऐसे में उनके शरीर में ये बीमारियाँ होने लगती है। आप ये समझ ले की पहले का मौसम कुछ और हुआ करता था लेकिन आजकल वातावरण में इतना अधिक प्रदूषण है की बारिश में भी कई सारी गंदगियाँ मिली होती है। इसीलिए आप भीगे नहीं बल्कि सावधानी बरते।

  • कपडे बदले

कई बार हम हल्का सा भीग जाते है तो वही गीला कपडा पहने रहते है जिससे एलर्जी जैसी बीमारियाँ होने लगती है।आप ऐसा ना करे और भीगने के तुरंत बाद कपडे बदले।

  • उत्पादों से बचे

इस मौसम में हमारी त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है और इसके ऊपर से आप कोई कोस्मटिक इस्तेमाल करते है तो आपको त्वचा रोग होने लगता है। इसीलिए इनके इस्तेमाल से बचे।

error: Content is protected !!