Homeअन्यविधानसभा चुनावों में BJP राज्यों के दावों के भरोसे नहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

विधानसभा चुनावों में BJP राज्यों के दावों के भरोसे नहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगी रिपोर्ट

(ताज़ाख़बर36गढ़) भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले अपनी सत्ता वाले तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक-एक सीट की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी हर सीट की स्थिति का आकलन कर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसका मिलान केंद्रीय नेतृत्व अपने विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के साथ करेगा। पार्टी सितंबर के अंत तक हर सीट के लिए चुनावी रणनीति का ब्लू  प्रिंट तैयार कर लेगी।

सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्रियों के फिर से सरकार बनाने के दावे पर भरोसा तो कर रहा है, लेकिन केवल उनके दावों के भरोसे पर नहीं रहना चाहता है। पार्टी ने 8-9 सितंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्षों से पूरी रिपोर्ट लेकर आने को कहा है। 

कांग्रेस और बसपा पर भी है नजर

इन तीनों राज्यों में भाजपा का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस से है। इन तीनों राज्यों में बसपा का थोड़ा बहुत दखल है। भाजपा नेता कांग्रेस और बसपा के संभावित तालमेल को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के आकलन के अनुसार कांग्रेस व बसपा के साथ आने पर मध्य प्रदेश में लगभग दो दर्जन, छत्तीसगढ़ में लगभग एक दर्जन व राजस्थान में आधा दर्जन सीटों पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts