Homeक्राइमकौड़ी-कौड़ी के लिए मोहताज हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन, मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड किया...

कौड़ी-कौड़ी के लिए मोहताज हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन, मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड किया फिरौती का कॉल…

किसी जमाने में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और डॉन छोटा राजन गैंग के लिए खतरे का पर्याय बन चुका कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला इन दिनों गरीबी से जूझ रहा है. हाल की दिनों में मुंबई की जांच एजेंसियों ने विदेश में छिपे हुए लकड़ावाला की फिरौती की मुंबई आई कई कॉल को रिकॉर्ड किया है. लकड़ावाला के फोन रिकॉर्ड्स सुनने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.

कई कॉल में डॉन छोटे कारोबारियों, बिल्डरों और कुछ नई फिल्मी हस्तियों से मात्र चार से पचास हजार रुपये तक की हफ्ता वसूली मांगने के लिए गिड़गिड़ाता सुनाई पड़ रहा है. डॉन रवि पुजारी के गिरफ्तार होने के बाद से ही लकड़ावाला बौखला गया है और मुंबई में अपनी पैठ बनाने को हाथ पांव मार रहा है. दरअसल, डॉन एजाज लकड़ावाला ने पिछले दिनों पश्चिमी उपनगर के एक मार्बल कारोबारी से केवल पचास हजार रुपये की हफ्ता वसूली मांग डाली जिसकी भनक पुलिस को लग गई और तब से इस भगोड़े डॉन की पोल खुल गई है.

वास्तव में मुंबई में लकड़ावाला गैंग के पैर उखड़ चुके हैं और वो कौड़ियों का मोहताज हो गया है. नब्बे के दशक में दाऊद इब्राहिम की कुख्यात डी कंपनी और उसके बाद छोटा राजन का दाहिना हाथ रह चुका है एजाज लकडावाला. वर्ष 2003 में एजाज लकडावाला पर दाऊद इब्राहिम के इशारे पर छोटा शकील ने चार शार्प शूटरों को बैंकाक भेजकर उसे समाप्त करने का षड्यंत्र रची लेकिन लकड़ावाला चकमा देकर बच निकला था.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts