Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यबीजेपी की विधानसभा चुनाव तैयारी शुरू, दिल्ली-हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में नियुक्त...

बीजेपी की विधानसभा चुनाव तैयारी शुरू, दिल्ली-हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी…

भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में विधानसभाचुनावके लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।हरियाणा और झारखंड में वर्तमान में भाजपा की सरकार है,जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में है।

https://twitter.com/36Taza/status/1156921462688587778?s=19

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय महामंत्रीभूपेंद्र सिंह यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह-प्रभारी बनाया गया।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव काप्रभारी बनाया गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय को सह-प्रभारी नियुक्त किया।

झारखंड: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर को प्रभारी बनाया गया। वहीं, बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को सहप्रभारी नियुक्त किया गया।

हरियाणा: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया गया। उप्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights