Homeखेलश्रीसंत से हटा स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन...जानिए कब से कर सकते...

श्रीसंत से हटा स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन…जानिए कब से कर सकते हैं क्रिकेट में वापसी…

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी. के. जैन ने आदेश दिया है कि कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा क्योंकि वो छह साल से चले आ रहे प्रतिबंध के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ दौर पहले ही खो चुके हैं। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर अगस्त 2013 में प्रतिबंध लगाया था।

उनके अलावा आईपीएल में कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग करने वाले राजस्थान रॉयल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल 15 मार्च को बीसीसीआई की अनुशासन समिति का फैसला बदल दिया था। अब 7 अगस्त के अपने फैसले में जैन ने कहा कि ये प्रतिबंध सात साल का होगा और वो अगले साल खेल सकेंगे।

जैन ने कहा, ‘श्रीसंत की उम्र 35 साल से ज्यादा है। बतौर क्रिकेटर उनका सर्वश्रेष्ठ दौर बीत चुका है। मेरा मानना है कि किसी भी तरह के व्यावसायिक क्रिकेट या बीसीसीआई या उसके सदस्य संघ से जुड़ने पर श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर 2013 से सात साल का करना न्यायोचित होगा।

बीसीसीआई ने 28 फरवरी को न्यायालय में कहा था कि श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सही है, क्योंकि उन्होंने मैच के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की थी। वहीं श्रीसंत के वकील ने कहा कि आईपीएल मैच के दौरान कोई स्पॉट फिक्सिंग नहीं हुई और श्रीसंत पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में कोई सबूत भी नहीं मिले।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts