Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 8,65,176 क्विंटल धान बीज का भण्डारण: अब तक किसानों को 7 लाख 78 हजार 944 क्विंटल धान बीज का वितरण…

रायपुर। प्रदेश में चालू खरीफ के मौसम में किसानों को खरीफ के विभिन्न फसलों की बुआई के लिए बीज की व्यवस्था की गई है। अब तक प्रदेश में 8 लाख 65 हजार 176 क्विंटल अनाज के विभिन्न फसलों के बीज का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 7 लाख 78 हजार 944 क्विंटल अनाज बीज का वितरण किया जा चुका है। प्रदेश में दलहनी फसलों के 5 हजार 211 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है। प्रदेश के किसानों को 4 हजार 518 क्विंटल दलहनी फसलों के बीजों को वितरण किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश में तिलहनी 27 हजार 255 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 23 हजार 26 क्विंटल तिलहनी फसलों के बीजों का वितरण किया गया है।

प्रदेश के रायपुर संभाग के अंतर्गत अनाज के 2 लाख 41 हजार 584 क्विंटल बीज का भण्डारण किया गया है। रायपुर संभाग में किसानों को 2 लाख 21 हजार 729 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। दुर्ग संभाग में एक लाख 73 हजार 217 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण हुआ है। इस संभाग में किसानों को एक लाख 50 हजार 345 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। बिलासपुर संभाग में 2 लाख 88 हजार 845 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 2 लाख 66 हजार 374 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। सरगुजा संभाग में 65 हजार 114 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 56 हजार 40 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है।

बस्तर संभाग में 96 हजार 416 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से संभाग के किसानों को 84 हजार 456 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। रायपुर संभाग में एक हजार 75 क्विंटल दलहन बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानांे को एक हजार 10 क्विंटल दलहन के बीजों का वितरण किया गया है। दुर्ग संभाग में एक लाख 73 हजार 217 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को एक लाख 50 हजार 345 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। बिलासपुर संभाग में 2 लाख 88 हजार 845 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 2 लाख 66 हजार 374 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण किया गया है। सरगुजा संभाग में 65 हजार 114 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 56 हजार 40 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है। बस्तर संभाग में 96 हजार 416 क्विंटल अनाज के बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें किसानों को 84 हजार 456 क्विंटल अनाज के बीजों का वितरण हुआ है।

तिलहनी फसलों में रायपुर संभाग के अंतर्गत 641 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 23 हजार 491 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 19 हजार 901 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है। बिलासपुर संभाग में 2 हजार 892 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 2 हजार 391 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है। सरगुजा संभाग में 120 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 116 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है। बस्तर संभाग में 111 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया गया है, जिसमें से किसानों को 91 क्विंटल तिलहन के फसलों के बीजों को वितरण किया गया है।

error: Content is protected !!