आस्थाज्योतिष ज्ञान

सतबहनियां मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत 29 से

बिलासपुर। मां सतबहनियां मंदिर परिसर अरविंद नगर सरकंडा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन 29 सितंबर से रखा गया है। इसमें व्यास पीठ पर नैला के पं. मनोज मिश्रा विराजित होंगे। यह धार्मिक आयोजन सात अक्टूबर तक चलेगा।

आयोजन के पहले दिन देव प्रतिष्ठा, कथा महात्म्य और कथा प्रारंभ होगा। इसके दूसरे दिन राजा जनमेजय द्वारा शक्ति के संबंध में प्रश्न, संक्षिप्त श्रीराम कथा और शक्ति पूजा की कथा सुनाई जाएगी। तीसरे दिन एक अक्टूबर को श्रद्धालु कृष्ण चरित्र, मां दुर्गा का प्राकट्य और महिषासुर वध की कथा का श्रवण करेंगे। इसी तरह से व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य अन्य कथा प्रसंग की व्याख्या करेंगे। आयोजिन के अंतिम दिन कथा विश्राम, पूर्णाहुति और स्हस्त्रधारा होगी। आयोजन की तैयारी में आकृति महिला मंडल और मां सेवा एवं जनकल्याण समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!