अन्य

जंगल सफारी में जू का भी आनंद ले सकेंगे पर्यटक, सीएम बघेल ने किया उद्घाटन

रायपुर। जंगल सफारी स्थित जू का सीएम बघेल ने उद्घाटन किया है। 50 हेक्टेयर में फैले जू में 11 नए जानवर देखने को मिलेंगे। जू को जंगल सफाई के हिस्से में ही डेवलप किया गया है।

यहां बाड़े बनाए जा रहे हैं। बाड़े इस तरह से बनाए गए हैं कि बीच कांच लगाया गया है, जिससे पर्यटकों को वन्य प्राणी शेर, बाघ, ह्वाइट टाइगर, मगरमच्छ और दरियाई घोड़ा करीब से देखने को मिलेगा।

यहां व्हाइट टाइगर, एशियर शेर, विदेश जानवर जू की शोभा बढ़ाएंगे। जू में नंदनवन के कुछ जानवरों को भी शिफ्ट किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बघेल के साथ वन मंत्री अकबर समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Latest