Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़अनियमित कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ सरकार जल्द दे सकती है बड़ी सौगात! नियमितिकरण...

अनियमित कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ सरकार जल्द दे सकती है बड़ी सौगात! नियमितिकरण के मुद्दे पर फैसला जल्द

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को दीवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। भूपेश बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के एरियर्स भुगतान की दूसरी किस्त की मांग पर मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 3 लाख 50 हजार शासकीय कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि कर्मचारियों को यह भुगतान सातवें वेतन आयोग के तहत भुगतान किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के अनियमित कर्मचारी, भूपेश सरकार की ओर नियममितिकरण के लिए आस लगाए देख रहे हैं। प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों की मांग है कि सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करे। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने के बाद सरकार प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights