Homeदेशबड़ी खबर: विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं करवाने के लिए गृह मंत्रालय की मिली...

बड़ी खबर: विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं करवाने के लिए गृह मंत्रालय की मिली अनुमति, दिए ये निर्देश

कोरोना संकट के बीच उच्च शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय अब अपने छात्रों की फाइनल वर्ष की परीक्षा को बिना बाधा करा सकेंगे। क्योंकि इसके लिए गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते अभी तक उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन गृह मंत्रालय ने उच्च शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इसकी मंजूरी दे दी है।

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियम शिक्षण सत्र के अंत में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश देते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर जो नियम (SOP) जारी किए हैं उनका पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

गृह मंत्रालय की इस अनुमति के बाद सभी विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य सभी उच्च शिक्षा संस्थान अपने फाइनल इयर के छात्रों की परीक्षा करा सकेंगे। कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अभी तक परीक्षाएं नहीं हो पायी हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts