Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर,...

छत्तीसगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, दो नक्सली के शव बरामद…

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया है। मौके से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टुकड़ी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान गोमपाड और कन्हैय्यागुड़ा के बीच घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया।

दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चलती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग की तो मौके से दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया।

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में एक माओवादी पांच लाख का इनामी बताया जा रहा है। इसकी शिनाख्त कोंटा एलओएस कमांडर कवासी हुंगा के रूप में की गई है। जबकि दूसरे नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। हुंगा कई नक्सल मामलों में शामिल बताया जा रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts