Homeदेशकेरल ही नहीं मौसम विभाग ने 16 राज्यों के लिए जारी किया...

केरल ही नहीं मौसम विभाग ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानिए कब कहां बारिश होने की संभावना…

भारत के कई हिस्सों से मॉनसून वापस जा चुका है लेकिन कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का सिलसिला जारी है। केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। शनिवार को केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा यहां मौसम विभाग ने 7 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। केरल के इडुक्की में कई लोगों की जान भी चली गई है। कोट्टायम में हुए लैंडस्लाइड की वजह से अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है।

भारतीय मौसम विभाग ने ना सिर्फ केरल बल्कि 16 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अनुमान जताया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 19 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की वजह से इन जगहों पर बारिश हो सकती है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि साउथईस्ट अरब सागर और केरल के कुछ इलाकों में एक अन्य दबाव वाला क्षेत्र बना है। एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इस कम दबाव के चक्रवाती सर्कुलेशन का आमतौर पर उत्तर-पश्चिम यानि पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts