अन्यबिलासपुर

बिलासपुर: गाड़ी फाइनेंस कराने की सोच रहें हैं तो हो जाइए सावधान, इन 33 फाइनेंसर से न कराएं फाइनेंस…जानें क्यों…

बिलासपुर। त्यौहार में गाड़ी फाइनेंस कराने की सोच रहें हैं तो सावधान हो जाइए। आरटीओ ने व्यवसाय प्रमाण पत्र नवीनीकरण नहीं कराने वाली...

बिलासपुर। त्यौहार में गाड़ी फाइनेंस कराने की सोच रहें हैं तो सावधान हो जाइए। आरटीओ ने व्यवसाय प्रमाण पत्र नवीनीकरण नहीं कराने वाली 33 फाइनेंस कंपनियों की सूची जारी की है। सभी वाहन विक्रेताओं को इसकी सूचना देते हुए सचेत भी किया गया है कि वाहनों को इन कंपनियों के द्वारा फाइनेंस किया जाता है तो उनके पंजीयन चिन्ह आवंटित न करें, नहीं तो परिवहन कार्यालय द्वारा स्वीकृति नहीं दी जाएगी। इसके खुद जिम्मेदार रहेंगे।

परिवहन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद से फाइनेंस कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। वाहन विक्रता भी सकते में हैं। जाहिर है कि इसकी वजह से ठीक त्योहार में गाड़ियों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। फाइनेंस कंपनियों को भी व्यवसाय प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होता है। यदि यह प्रमाण पत्र नहीं है तो वह फाइनेंस करने के लिए मान्य नहीं है। अकेले फाइनेंस कंपनी ही नहीं, बल्कि वाहन से जुड़े व्यवसाय करने वाले डीलरों के लिए इस प्रमाण पत्र की अनिवार्य रखी गई है।

यह प्रमाण पत्र परिवहन विभाग से जारी होता है। इसके अलावा आवेदन मुख्यालय में देना पड़ता है। प्रमाण पत्र का हर साल नवीनीकरण कराना पड़ता है। परिवहन विभाग जिन्हें व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी करता है उनका लगातार आकलन भी करता है, ताकि नवीनीकरण के प्रति सभी सजग रहें। इसी का असर है कि 33 कंपनियों की पहचान की गई, जिनका व्यवसाय प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमित बेक ने कहा की 33 फाइनेंस कंपनियों की सूची जारी की गई है, जिनका व्यवसाय प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है। उन्हें नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना नवीनीकरण के इन फाइनेंस कंपनियों द्वारा वाहन फाइनेंस कराने की स्थिति में पंजीयन चिन्ह आवंटित न करने के लिए वाहन विके्रताओं को सचेत किया गया है।

ये हैं फाइनेंस कंपनियां, जिनकी जारी की गई सूची

*  इंडसइंड बैंक

* एचडीएफसी बैंक

* श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस

* एयू स्माल फाइनेंस बैंक

* महिंदा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विस

* एमएस बजाज आटो

* आइडीएफसी फर्स्ट बैंक

* स्टेट बैंक आफ इंडिया चकरभाठा

* स्टेट बैंक आफ इंडिया सरकंडा

* बैंक आफ बड़ौदा

* मणप्पुरम फाइनेंस

* द फेडरल बैंक

* बैंक आफ इंडिया

* वीलसेमी प्राइवेट

* यूनियन बैंक आफ इंडिया

* श्रीराम फाइनेंस कारपोरेशन

* श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस

* पंजाब नेशनल बैंक

* बेरार फाइनेंस

* यस बैंक

* टाटा कैपिटल फाइनेंसियल सर्विस

* टाटा मोटर्स फाइनेंस

* हीरो फीन कार्प

* एमएस बजाज फाइनेंस

* टाटा मोटर्स फाइनेंस साल्यूशन

* टाटा मोटर्स फाइनेंस

* एचडीबी फाइनेंस सर्विसेस

* पूनावाला फाइनेंस कार्प

* एसके फाइनेंस

* एमएस चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस

* एमएस आरडीके ग्लोबल फाइनेंस

* एमएस टीवीए के्रडिट सर्विसेस

* एमएम निशान रेनाल्ट फाइनेंस सर्विसेस इंडिया

error: Content is protected !!
Latest