Homeक्राइमदुर्गा विसर्जन के शोभायात्रा पर पथराव करने वालों का पुलिस ने बीच...

दुर्गा विसर्जन के शोभायात्रा पर पथराव करने वालों का पुलिस ने बीच बाजार से निकाला जुलूस… देखें वीडियो

बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान आगे जाने की होड़ में दो पक्ष के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान युवकों ने डीजे में तोड़फोड़ की और हथियार लहराए। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर आरोपितों का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया।

गुस्र्वार की शाम से शहर के अलग-अलग दुर्गा पंडालों में विराजित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा था। इसके लिए शाम से ही शहर की सड़कों में भीड़ थी। शुक्रवार की सुबह तक यह भीड़ बनी रही। इसी बीच सदर बाजार में आगे जाने की होड़ में दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। भीड़ के बीच हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए।

वहीं, युवकों ने डीजे और विसर्जन शोभायात्रा में शामिल झांकी के वाहन में भी तोड़फोड़ की। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने थाने नामजद शिकायत की। इस बीच घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने लगे। इसकी जांच के बाद पुलिस ने एक दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट समेत विभिन्न् धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना के दौरान कुछ युवकों के हाथ में तलवार समेत अन्य हथियार भी थे। इसकी जानकारी होने पर एसपी पास्र्ल माथुर ने कोतवाली थाना प्रभारी भारती मरकाम को वीडियो की जांच के निर्देश दिए हैं। युवकों के हाथ में हथियार की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल अन्य युवकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। युवकों को उसी सदर बाजार से ले जाया गया जहां पर उन्होंने उत्पात मचाया था। पुलिस ने शनिवार की दोपहर दोनों पक्ष के युवकों को पैदल न्यायालय तक लेकर गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts