Homeबिलासपुरबिलासपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इंदु चौक...

बिलासपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इंदु चौक में बने दो मंजिला शादी हाल को किया जमींदोज…

बिलासपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इंदु चौक के पास स्थित एक अवैध दो मंजिला शादी हाल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त के आदेश पर की गई, जिसमें दर्जनों निगम अधिकारी-कर्मचारी और दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के यह दो मंजिला भवन बनाया गया था। नवनिर्मित इस भवन को विवाह समारोह जैसे आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाना था, लेकिन नगर निगम के संज्ञान में यह मामला आने पर नोटिस जारी किया गया और तय समयसीमा में जवाब या वैध अनुमति न मिलने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम सुबह से ही स्थल पर पहुंच गई थी। दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को गिराया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति के निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आम जनता को यह संदेश देने के लिए भी है कि सभी निर्माण कार्य नियमानुसार और अनुमति लेकर ही किए जाएं।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर में अनियोजित और अवैध निर्माण पर रोक लगेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts