क्राइम

मोटर पंप और बैटरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.40 लाख का माल बरामद, चोरी की दो बाइक भी जब्त…

बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने मोटर पंप और बैटरी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 5 नग मोटर पंप, 2 नग बैटरी, एक मोटरसाइकिल और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,40,000 आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुभाष निषाद पिता संतोष निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी बनाबेल चौकी बेलगहना
  2. उजियार अगरिया पिता छठनारायण अगरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुपाबंधा चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर
  3. बिहारी लाल प्रजापति पिता कन्हैया लाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी पंडारापथरा चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर

दिनांक 29 मई 2025 को प्रार्थी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके घर के कुएं में लगा सबमर्सिबल पंप अज्ञात चोर चुरा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चौकी बेलगहना पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके आरोपी सुभाष निषाद को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सुभाष ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों उजियार अगरिया और बिहारी लाल प्रजापति के साथ मिलकर ग्राम कुपाबंधा, दारसागर, बनाबेल, छतौना और नवाडीह से विभिन्न कंपनियों के बैटरी और पानी के मोटर पंप चोरी किए हैं।

आरोपियों ने चोरी का सामान अपने-अपने घर में छुपाकर रखने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर बरामदगी की।

  • सुभाष निषाद के कब्जे से: 1 सबमर्सिबल पंप, 1 बैटरी, 2 मोनोब्लॉक कंपनी के मोटर पंप
  • उजियार अगरिया के कब्जे से: 1 एमरान कंपनी की बैटरी, 1 मोनोब्लॉक कंपनी का मोटर पंप
  • बिहारी लाल प्रजापति के कब्जे से: 1 लूबी कंपनी का मोटर पंप, चोरी की गई TVS मोटरसाइकिल (जिला कोरबा से चोरी)
    इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीएच 7681) भी जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई

  • आरोपी सुभाष निषाद और उजियार अगरिया के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) BNS
  • तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 35(1-5) BNSS, 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

error: Content is protected !!
Latest