Tuesday, January 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बनाया हेल्प डेस्क, अब Recruitment से जुड़ी हर...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बनाया हेल्प डेस्क, अब Recruitment से जुड़ी हर Problem का होगा Quick Solution…

बिलासपुर, 12 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अभ्यर्थियों की समस्याओं और दुविधाओं के त्वरित समाधान के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने एक विशेष हेल्प डेस्क का गठन किया है। यह पहल उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें आवेदन या प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की शंका का समाधान चाहिए।

हेल्प डेस्क का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा (मो. 9425252043) कर रही हैं। उनके दिशा-निर्देश में रक्षित केन्द्र बिलासपुर में यह सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही हेल्प डेस्क में उनि-अ जितेश सिंह (मो. 9165911857) और प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह (मो. 9827917767) भी उपस्थित रहेंगे।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपनी समस्याओं, दस्तावेज़ संबंधी प्रश्नों, आवेदन त्रुटि या अन्य किसी भी दुविधा के निराकरण हेतु प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त शिकायतों एवं शंकाओं का उचित समाधान कर अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।

इस हेल्प डेस्क की स्थापना से परीक्षार्थियों को अब जानकारी जुटाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर समस्या का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पारदर्शिता और सुगम संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights