Thursday, February 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली...

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर…

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. शुक्रवार तड़के राज्य पुलिस की स्पेशल टीम डीआरजी ने कांकेर के टाडोकी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस को शक है कि इलाके में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं. इस कारण सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नक्सल विरोधी अभियान के डीआईजीपी पी सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को कांकेर के टाडोकी थानाक्षेत्र के मुरनार गांव के आस-पास नक्सली हलचल की खबर मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया गया. कुछ नक्सली घटना स्थल से भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने चार हथियार बरामद किए हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights