HomeखेलICC World Cup 2019 Final में पहुंचकर भी निराश हैं न्यूजीलैंड के...

ICC World Cup 2019 Final में पहुंचकर भी निराश हैं न्यूजीलैंड के मार्टिल गप्टिल, जानें क्यों

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धौनी को सीधे थ्रो से रन आउट कर मैच को न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने वाले मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि इस समय वह काफी परेशान हैं। गप्टिल का यह विश्व कप अच्छा नहीं रहा है और अब उनकी टीम को रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के साथ फाइनल खेलना है।

गप्टिल ने न्यूजीलैंड के समाचार चैनल वन न्यूज से कहा, ‘यह काफी मुश्किल है। आप कोशिश करते हैं कि आप वो न पढ़ें जो लोग लिख रहे हैं और वो न सुनें जो लोग कह रहे हैं। लेकिन, इन सभी को दूर रखना मुश्किल है।’

उन्होंने कहा, ‘बीते कुछ मैचों से मुझे लग रहा था कि मैं गेंद पर देरी से आ रहा हूं। इस स्थिति का सामना करना मुश्किल है। आप ज्यादा जल्दी भी नहीं जा सकते, नहीं तो आप फंस जाते हैं।’

सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘मैं जब से यहां आया हूं, तब के मुकाबले आखिरी कुछ दिन नेट्स में बिताने के बाद मुझे अब अच्छा लग रहा है। मैंने काफी मेहनत की लेकिन मैच में कुछ हो नहीं सका। यह बेहद निराशाजनक है। लोग कह सकते हैं कि वो मुझसे निराश हैं लेकिन कोई भी मुझसे ज्यादा निराश नहीं है।’

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts