Wednesday, April 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: भूपेश की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण होगा आज

छत्तीसगढ़: भूपेश की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण होगा आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रधानमंत्री के मन की बात की तर्ज पर समाज के सभी वर्गो की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए ‘‘लोकवाणी‘‘ की शुरूआत कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकवाणी का पहला प्रसारण आज 11 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से किया जाएगा।

लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को होगा। उन्होने बताया कि अधिक से अधिक जनसमुदाय लोकवाणी को सुन सके इसके लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और सार्वजनिक स्थलों में विशेष व्यवस्था भी गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights