Homeक्राइमछत्तीसगढ़ / घर पर किन्नर को दावत के लिए बुलाया,शराब पिलाकर कर...

छत्तीसगढ़ / घर पर किन्नर को दावत के लिए बुलाया,शराब पिलाकर कर दी हत्या

दुर्ग जिले की घटना, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ आरोपी किन्नर 

रुपयों से जुड़े पुराने विवाद के चलते दिया गया इस घटना को अंजाम

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को मिली किन्नर की लाश मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में शहर के राजीव नगर इलाके से काजल किन्नर को पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 70 हजार रुपए उधार लेने के बाद मृतक सोनू किन्नर पैसे नहीं लौटा रहा था।इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात आरोपी ने मर्डर का प्लान बनाया। इसके बाद उसने सोनू को फोन कर घर, खाने पर बुलाया। सोनू को आरोपी ने खूब शराब पिलाई। नशा ज्यादा हो जाने के बाद आरोपी ने ब्लेड और चाकू से सोनू का गला रेत दिया। लाश को उसने बोरी में भरकर खाली प्लॉट पर फेंक दिया था, जो रविवार को लोगों की नजर में आया था।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts