Monday, March 9, 2026
Homeदुनियाकांग्रेस के इशारे के बाद पाकिस्तान के न्योते को मनमोहन की ना,...

कांग्रेस के इशारे के बाद पाकिस्तान के न्योते को मनमोहन की ना, काम नहीं आई पाक की पैंतरेबाजी

नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बुलाना पाकिस्तान का पैंतरा कामयाब नहीं रहा। कांग्रेस ने पाकिस्तान का न्यौता स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस द्वारा न्यौता अस्वीकार करने के बाद मनमोहन अब करतारपुर कॉरिडोर नहीं जाएंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस कॉरिडोर केउद्घाटन समारोह में पूर्व पीएम सिंह को निमंत्रण भेजा है। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण के सवाल पर कुछ नहीं कहा।

कॉरिडोर का उद्घाटन नवंबर में है। इससे जुड़े समारोह के संदर्भ में पाकिस्तान ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पूर्व पीएम सिंह को निमंत्रण के जरिये पाकिस्तान ने बिना वजह विवाद पैदा करने की कोशिश की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights