Homeछत्तीसगढ़सदन में कौशिक के भाषण के दौरान बाहर चले गए रमन, कांग्रेस...

सदन में कौशिक के भाषण के दौरान बाहर चले गए रमन, कांग्रेस नेता ने ली चुटकी.. आप भी जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष ने मजाकिया अंदाज में एक दूसरे की खिंचाई की दरअसल सदन में जब धरमलाल कौशिक बोल रहे थे उसी दौरान रमन सिंह उठकर सदन से बाहर चले गए।

इस घटना को कांग्रेस विधायक अमितेष शुक्ल ने भुना लिया। जैसे ही रमन उठकर गए अमितेष ने कहा कि कौशिक जी का बयान रमन सिंह को रास नहीं आया इसलिए वो उठकर चले गए।

अमितेष के इस बयान के बाद भाजपाई चूप कहां रहते, बीजेपी नेताओं ने भी अमितेश पर चु़टकी ले ली। भाजपा नेता ने अमितेष पर पलटवार करते हुए कह दिया कि आपको मंत्री नहीं बनाया गया तो अप सहयोग अंदोलन चला रहे हैं। आपको तो गांधी प्रतिमा के सामने अनशन पर बैठ जाना चाहिए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts