Homeछत्तीसगढ़सरकारी शराब दुकानों के ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप, 8...

सरकारी शराब दुकानों के ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप, 8 की बजाय 14 घंटे काम,3 महीने से नही मिला वेतन

जांजगीर। सरकारी शराब दुकानों के ठेका कर्मचारी परेशान नजर आ रहे हैं। ठेका कर्मचारियों ने आज जिला प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है। ठेका कर्मचारियों के अनुसार उन्हे 3 महीने से वेतन नहीं मिला है, इसके साथ ही उनसे 8 घंटे की बजाय 14 घंटे काम लिया जा रहा है।

ठेका कर्मचारियों ने जहां नए ठेकेदार पर आरोप लगाया वहीं पुराने कंपनी को भी नही बख्शा। कर्मचारियों ने कहा पुरानी ठेका कंपनी ने अब तक रक्षाधन नहीं लौटाया। वहीं नया ठेकेदार फिर से कर्मचारियों से रक्षाधन मांग रहा है। इनके अनुसार सुपर वाईजर से 50 हजार, सेल्समेन 30 हजार और मल्टी से 15 हजार रूपए रक्षाधन मांगा जा रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts