Homeनक्सलीनक्सल क्षेत्र में ड्यूटी ज्वाइन न करने पर एक उपनिरीक्षक निलंबित, एक...

नक्सल क्षेत्र में ड्यूटी ज्वाइन न करने पर एक उपनिरीक्षक निलंबित, एक निरीक्षक को भेजा गया नोटिस

रायपुर। पुलिस विभाग ने एक उप​ निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक के नौकरी ज्वाइन नहीं करने पर की गई है। उपनिरीक्षक ने प्रमोशन के बाद नक्सल इलाके सुकमा में ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया जिसके बाद विभाग ने निलंबित कर दिया है। उपनिरीक्षक का प्रमोशन 3 साल पहले हुआ था, जिसे जशपुर से सुकमा भेजा गया था।

वहीं एक इंस्पेक्टर ने भी नक्सल इलाके नारायणपुर में ज्वाइनिंग नहीं दी, ट्रांसफर आदेश के 57 दिन बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी, जिसके बाद विभाग ने इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई तो की है, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि नक्सल प्रभावित इलाके में जाने के लिए किस प्रकार से पुलिस कर्मियों में भी एक डर का माहौल है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts