Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़पिकअप पलटने से घायल हुए तीन दर्जन यात्री, दंतेवाड़ा से लौट रहे...

पिकअप पलटने से घायल हुए तीन दर्जन यात्री, दंतेवाड़ा से लौट रहे थे सभी लोग

दंतेवाड़ा: बस्तर के वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि पिकअप पलटने से 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक गांव के लोग पिकअप में सवार होकर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए हुए थे। सभी लोग माता के दर्शन कर लौट रहे थे इसी दौरान गीदम कसोली रोड के पास पिकअप का दरवाजा खुल गया। इसके बाद पिकअप ​अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से 34 यात्री घायल हो गए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights