Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय...

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय को मिल रहा जनसमर्थन…सीमा सिंह ने कहा- जनता जो काम कहेगी…वही कराया जाएगा…

बिलासपुर (13 दिसंबर 2019)। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर से भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय सिंह को मतदाताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। अब तक जहां-जहां वह जनसंपर्क करने गई हैं, वहां के मतदाताओं ने उन्हें आशीर्वाद देने मन बना लिया है।

जनसंपर्क के दौरान सीमा सिंह कहती हैं कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं पानी निकासी, सीवरेज की सफाई, पानी, बिजली हो या अन्य समस्याओं का समाधान के लिए वे दोनों पति-पत्नी आम जनता के साथ खड़े हैं। जनता जनार्दन की समस्याओं का शीघ्र निराकरण ही सर्वोपरि है।

सबके सहयोग से क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन, बच्चों में खेलकूद को बढ़ावा देने मिनी स्टेडियम, गार्डन का सपना संजोए हुए सीमा संजय सिंह ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही मिनी स्टेडियम और गार्डन जरूरी है। इससे बच्चों को खेलने-कूदने के साथ ही गार्डन मन को सुकून देने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सारे विकास कार्य जनता जनार्दन की सहमति से कराया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights