Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 57 में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत शर्मा...

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 57 में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत शर्मा के पक्ष में अलग अंदाज में प्रचार… नाच-गाने के साथ मनोरंजन और साथ में गिना रहे हैं उपलब्धियां…

बिलासपुर (15 दिसंबर 2019)। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 57 के कांग्रेस प्रत्याशी बसंत शर्मा के पक्ष में लोक कलाकार रंग जमा रहे हैं। नाच-गाने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किए गए वायदे को बता ही रहे हैं। साथ ही विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी की खामियां भी गिना रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा डोर-टू-डोर धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वोटर उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत करा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उनकी हर समस्या प्राथमिकता के साथ हल कराने का आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे वोटर जनता प्रभावित हो रही है।

वार्ड क्रमांक अशोक नगर में कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा के पक्ष में अच्छा माहौल बना हुआ है। भाजपा के राज में बिलासपुर शहर से खदेड़े गए मतदाता उन्हें अपनी परेशानी बता रहे हैं। वोटरों का कहना है कि जब बिलासपुर शहर के अंदर थे, तब उनकी झोपड़ियों को तोड़कर अशोक नगर के आवास में बसा दिया गया। यहां सुविधा के नाम पर सिर्फ कमरे हैं। पानी की समस्या बनी हुई है। सड़क नाम की चीज नहीं है। पता चला है कि जहां वे पहले रहते थे, वहां आवास बनाकर दिया जा रहा है। ऐसा ही करना था तो उन्हें वहां से क्यों भगाया गया। वोटरों की व्यथा सुनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने कहा कि जैसे ही वे चुनाव जीतते हैं। पानी की व्यवस्था तत्काल कराई जाएगी। प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाएगी।

चकाचक सड़क बनवाई जाएगी, ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो। इधर, वार्ड क्रमांक 57 के कई मोहल्लों में लोक कलाकार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी गाने की धुन पर थिकरते हुए कलाकार वोटरों का मनोरंजन कर ही रहे हैं। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा के बारे में भी बता रहे हैं। शिक्षित, मिलनसार और हमेशा सक्रिय रहने वाले शर्मा को भारी मतों से जिताकर निगम भेजने की अपील भी कर रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights