Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2019: मतदाताधिकार का प्रयोग करने वोटरों में दिखा...

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2019: मतदाताधिकार का प्रयोग करने वोटरों में दिखा उत्साह… राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव संतोष देवांगन ने फैमिली समेत सीएमडी कॉलेज में किया मतदान…

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के पूरे 70 वार्डों के वोटरों में मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर गजब का उत्साह दिखा। सुबह 8 बजे से पहले वोटर वोट देने के लिए लाइन में लग गए थे, जैसे ही मतदान शुरू हुआ, वोटर बारी-बारी से मतदान करते रहे।

इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव संतोष कुमार देवांगन ने सीएमडी कॉलेज में मतदान किया। उनके साथ उनकी भाभी और भतीजी ने वोटिंग की। इसके बाद देवांगन रायपुर रवाना हुए। बात दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव देवांगन बिलासपुर में रहते है। उन्होंने सुबह सीएमडी कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा जानकारी ली।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights