Homeक्राइमसुशांत केस: काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की...

सुशांत केस: काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की तरफ जाते हुए नजर आई थी ये लड़की, अब शिबानी ने बताया कौन थी वो मिस्ट्री गर्ल…

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। कुछ दिनों पहले एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब चर्चा हुई। इस लड़की का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में लड़की एक काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की तरफ जाते हुए नजर आई थी। कहा गया कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती की सहेली और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। लेकिन अब खुद शिबानी ने आगे आकर सच्चाई बताई है।

शिबानी दांडेकर ने ट्वीट किया, ‘ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा ना फैलाएं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की मौत की खबर सुनकर राधिका निहलानी उनके फ्लैट पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घुसने नहीं दिया। इस दौरान वो मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। उनकी वीडियो सामने आने के तरह-तरह के सवाल उठने लगे। सुशांत की मौत से उनका कनेक्शन जोड़ा जाने लगा।

राधिका निहलानी, सुशांत सिंह राजपूत की पीआर थीं। वो अभिनेता की कंपनी थिंक इन फाउंडेशन की को फाउंडर हैं। उनका ताल्लुक फिल्ममेकर और CBFC चीफ पहलाज निहलानी से है। वो पहलाज निहलानी के बेटे की पत्नी हैं। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने राधिका से भी पूछताछ की थी।

पहले इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर कहा गया कि ये रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की दोस्त जमीला हैं। जमीला सुशांत की मौत की खबर सुनकर प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी संग उनके घर पहुंची थीं।

सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात कर रहा है और फिर वह गायब हो जाती है, तो यह बहुत ही संदिग्ध है। लड़की की पहचान का पता लगाना होगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts