Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मंत्री अनिला भेड़िया के पति रिटायर्ड आईजी रविंद्र भेड़िया नहीं रहे,...

छत्तीसगढ़: मंत्री अनिला भेड़िया के पति रिटायर्ड आईजी रविंद्र भेड़िया नहीं रहे, एक हप्ता पहले कोरोना से हुए थे ठीक…

रायपुर। पूर्व IG रविन्द्र भेड़िया नहीं रहे। रविन्द्र भेड़िया सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति थे। देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। एक सप्ताह पहले ही रविन्द्र भेड़िया कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर लौटे थे। रिटायर होने के बाद वो बालोद क्षेत्र में लगातार सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे।

जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले ही में IG पद से रविन्द्र भेड़िया रिटायर हुए थे, उस दौरान उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी लग रही थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, उनके स्थान पर उनकी पत्नी अनिला भेड़िया को कांग्रेस ने डौंडीलोहारा से उम्मीदवार बनाया। अनिला भेड़िया सीट से जीती भी और बाद में मंत्री भी बनाई गई। प्रदेश के कई जिलों के SP रहे रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे, जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर वाथरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

परिवार के लोगों ने तत्काल उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद अब शव को परिजन डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव ले गए हैं, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिटायर IG की मौत के बाद पुलिस गलियारे औऱ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights