Monday, April 13, 2026
Homeअन्य'गजब टोपीबाज आदमी है', विदाई के वक्त बेटी को गले लगाकर रोने...

‘गजब टोपीबाज आदमी है’, विदाई के वक्त बेटी को गले लगाकर रोने लगा पिता, जाते ही उछल-उछलकर नाचना शुरू, देखें Video

एक पिता के लिए वो दिन काफी दुख भरा होता है, जब वो अपनी बेटी की विदाई अपने हाथों से करता है, बेटी को पराई करने का दुख पिता की आंखों से साफ झलता है, लेकिन सोशल मीडिया एक पिता का अपनी बेटी को विदा करने ऐसा फनी वीडियो वायरल हुआ है, जिसको देखने के बाद आप भी कहेंगे की गजब टोपीबाज आदमी है।

बेटी की विदाई पर पिता का मजेदार वीडियो

शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार आ जाती है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी वीडियोज फनी होती है तो कुछ हैरान करने वाली। ऐसी ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों को हंसा रही है, जब एक पिता अपने बेटी की विदाई पर उसको गले लगातार रोने लगता है, लेकिन जैसे ही बेटी पलटती है तो डांस करता नजर आता है।

दुल्हन के विदाई के वक्त का Video वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो शादी के बाद दुल्हन के विदाई का है। ऐसे में अपना घर छोड़कर जा रही बेटी काफी भावुक नजर आ रही हैं और पिता को देखकर अपनी भावनाओं को कंट्रोल ना करके रो पड़ती है। वहीं पिता भी अपनी बेटी को गले लगातार रोता है। पिता की आंखों में साफ भावुकता देखी जा सकती है, लेकिन अगले ही पल में वो कुछ ऐसा करते हैं, जिसके बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

उछल-उछलकर नाचने लगे पिता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई हो रही है और वो अपने पिता के गले लगकर खूब रो रही है। वहीं पिता भी अपनी बेटी के पराए होने पर इमोशनल होकर रोते नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही दुल्हन यानी बेटी विदा होने के बाद जाने के लिए पलटती है वैसे ही पिता खुश होकर अपने दोनों हाथ उठाकर उछल-उछलकर नाचने लगते हैं। इतने में बेटी दोबारा मुड़ती है और पिता के गले से लिपट है। फिर पिता भी रोने का नाटक करते दिखाई देते हैं।

वीडियो देखकर यूजर्स ने लिए जमकर मजे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो काफी मजेदार है। इसे SabjiHunter नाम के ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट किया है, जिसको अबतक 1.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं यूजर भी इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- गजब टोपीबाज आदमी। ऐसे ही एक यूजर लिखा-जब आपकी बेटी हो जो आपकी बात नहीं सुनती। दूसरे यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा- बहुत ही इमोनशनल वीडियो।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights