Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइममहिला ने 20 सेकेंड में 40 चप्पलें मारकर युवक के सिर से...

महिला ने 20 सेकेंड में 40 चप्पलें मारकर युवक के सिर से उतारा आशिकी का भूत…देखें वीडियो…

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है। जी दरअसल इस वीडियो में एक महिला को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का भूत उतारा गया है। बताया जा रहा है महिला ने आरोपी के सिर पर 20 सेकेंड में 40 चप्पलें मारीं। वहीं किसी ने मौके पर खड़े होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) कर दिया।

इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई शहर के एक इलाके का बताया गया है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि जब युवक ने उसे छेड़ा तो वह नशे में था। इस समय ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में वह झुकी हुई स्थिति में बैठा है जो आप देख सकते हैं। वहीं महिला अपना गुस्सा निकालती है और बिना रुके चप्पलों से उसकी पिटाई करते दिखती है। इस वीडियो के मुताबिक महिला ने 20 सेकेंड में 40 बार उसके सिर पर चप्पलें मारीं और उसके बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो को 50,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 630 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। केवल यही नहीं बल्कि कई यूजर्स ने ईव-टीजर के खिलाफ खड़े होने के लिए महिला की सराहना की, जबकि अन्य ने इसे अच्छी सजा बताया है। वहीं एक अन्य ने कहा कि बिलकुल सही किया लड़की ने, अब समय बदल गया है, लड़कियों को छेड़ोगे तो पिटोगे। इस तरह कई लोग तारीफ़ कर रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights