Friday, April 10, 2026
Homeबिलासपुररावण दहन की परंपरा को बरकरार रखा जाएगा: रामशरण...पर्यटन मंडल के अध्यक्ष...

रावण दहन की परंपरा को बरकरार रखा जाएगा: रामशरण…पर्यटन मंडल के अध्यक्ष व महापौर ने निगम अफसरों के साथ पुलिस ग्रांउड का किया निरीक्षण…

बिलासपुर। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व महापौर रामशरण यादव ने रविवार सुबह कांग्रेस नेताओं और निगम अफसरों के साथ पुलिस ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निगम अफसरों को जल्द ही रावण का पुतला बनवाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

करीब 40 साल से पुलिस ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। कोरोना काल के कारण दो साल उत्सव स्थगित रखा गया। पिछले कुछ दिनों से शहर में यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि इस साल भी पुलिस ग्राउंड में दशहरा उत्सव नहीं मनाया जाएगा। इससे जनभावनाओं को ठेस पहुंच रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर यादव ने नगर निगम को दशहरा उत्सव की तैयारी करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के साथ रविवार सुबह पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण किया। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्रीवास्तव ने मैदान की साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दशहरा से पहले करने के निर्देश दिए। कमिश्नर त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद निगम के इंजीनियरों को तत्काल तीव्र गति से तैयारी पूरी करने कहा। मेयर यादव का कहना है कि शहर में जो भी परंपराएं चली आ रही हैं, उसे खत्म नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी परंपरा को निर्वहन करने में आर्थिक समस्या बाधा नहीं बनेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राउंड में 40 साल से दशहरा उत्सव मनाने की जो परंपरा चली आ रही है, उसे बरकरार रखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, पार्षद रामपकाश साहू, सीमा घृतेश, प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, शाहिद कुरैशी, प्रभारी ईई अनुपम तिवारी, गोपाल ठाकुर, सुरेश शर्मा, सब इंजीनियर भीमेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights