Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या का मामला, एक आरोपी की हुई...

ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या का मामला, एक आरोपी की हुई पहचान, आरोपियों ने आरंग में बिताया 5 दिन…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान अज्ञात लुटेरों ने सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला दुर्ग के पाटन के अमलेश्वर क्षेत्र का है। इस तरह बेखौफ सराफा व्यापारी से लूट व हत्या के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। इस मामले में त्वरित छानबीन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है।

तीन अज्ञात थे हमलावर: इस घटना के बाद अमलेश्वर और पाटन पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दुर्ग एसपी ने भी मौकाए वारदात का निरीक्षण किया। इस घटना में CCTV फुटेज बरामद किया है। जिसमें तीन हमलावर नजर आ रहें हैं। मौका पाकर आरोपियों ने पहले सराफा व्यापारी पर हमला किया फिर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी पर गोली चलाते नजर आ रहें हैं।

अमलेश्वर थाना क्षेत्र का मामला: दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के बजरंग कॉम्प्लेक्स के समृद्धि ज्वेलरी शॉप में अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन इस घटना में आरोपियों ने 52 वर्षीय सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी की हत्या भी कर दी। यह घटना दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तीन बदमाशों ने इस वारदात अंजाम दिया है।घटना के बाद आसपास के लोगों ने सुरेंद्र सोनी को रायपुर के हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। गोली से गम्भीर रूप से घायल सुरेंद्र सोनी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद दुर्ग पुलिस की टीम जांच में जुट गई।

अंगूठी खरीदने का बहाना, फिर किया हमला

आरोपी करीब एक बजे समृद्धि ज्वेलर्स में घुसे और अंगूठी खरीदने के बहाने व्यापारी को बातों में उलझाकर कुछ देर तक मौके का इंतजार करते हैं। इस बीच एक महिला भी दुकान में प्रवेश करती है। लेकिन उसके जाने के दो मिनट बाद आरोपी कारोबारी सुरेंद्र सिंह के पुर हमला के देते हैं और लगातार पिस्टल से फायरिंग करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक आरोपी सुरेंद्र सिंह पर हमला करता है तो दूसरा आरोपी फायरिंग करता है। जिसमे बाद गहने व नगदी बटोरकर फरार हो जाता है। सुरेंद्र सिंह के नीचे गिरते ही दुकान में एक और व्यक्ति आ जाता है। जिसे बाहर से ही आरोपी भगाते नजर आ रहे हैं। इनमें से तीसरा आरोपी बाहर गाड़ी में दोनों आरोपियों का इंतजार कर रहा था।

एक आरोपी की हुई पहचान: दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव सहित सभी जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की, सभी सीमाओ पर नाकेबंदी कर दी गई। फिलहाल पुलिस ज्लेवरी शॉप में हुई चोरी और नगदी का आंकड़ा नहीं बता पाई है। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। उसमें से एक युवक का दाहिना हाथ नहीं है। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा है , कि एक युवक का हाथ कटा हुआ है पुलिस के अनुसार आरोपी 5 दिनों से आरंग में रुके थे। वहीं मृतक भी आरंग का स्थाई निवासी बताया जा रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की आज रही है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया गया है जो झारखंड की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights