Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी का बीच सड़क गोली मारकर हत्या...सकरी थाने से...

बिलासपुर: हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी का बीच सड़क गोली मारकर हत्या…सकरी थाने से कुछ ही मीटर दूर में घटी घटना…

बिलासपुर। कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी पर बुधवार की शाम अज्ञात लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। इससे हिस्ट्रीशीटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया है। इधर, हमले के बाद गोली चलाने वाले फरार हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाला संजू त्रिपाठी जमीन का काम करता है। उनके खिलाफ सिविल लाइन समेत शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उनके खिलाफ पिता व भाई ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बुधवार की शाम वह अपनी कार से सकरी बाईपास की ओर गया था। सकरी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी होते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरकर भागने लगे। इधर, संजू त्रिपाठी के शरीर पर भी गोलियां लगी हैं। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कार में भागे हमलावर: हमलवारों ने पहले से वारदात की पूरी योजना बनाई थी। मौके पर एक कार पहले से मौजूद थी। वहीं, एक कार संजू की पीछे से आ रही थी। ओवरब्रिज के नीचे दोनों कार की मदद से संजू का रास्ता रोक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों कार से फरार हो गए।

दोनों ओर से फायरिंग, नौ खोखे जब्त: संजू त्रिपाठी की कार को रोकने के बाद हमलावर तेजी से बाहर निकले और दोनों ओर से संजू की कार को घेर लिया। इसके बाद गोलियां चलाने लगे। इससे संजू को बचने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस को मौके से नौ खोखे मिले हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights