क्राइम

BSP NEWS: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से फिर एक महिला की मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबियत…

BSP NEWS: Another woman died due to wrong treatment by a quack doctor, her health deteriorated after she was given an injection...

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है। बुखार और सर्दी-खांसी का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को  रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है। वहीं इस मामले की जांच कर रहे पुलिस के अधिकारी सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है। जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।

परिजनों के अनुसार कल रात उक्त महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी. इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

error: Content is protected !!
Latest