Homeक्राइमबिलासपुर में तैबा चौक स्थित बैग दुकान में भीषण आग, गैस लीकेज...

बिलासपुर में तैबा चौक स्थित बैग दुकान में भीषण आग, गैस लीकेज से लगी लपटें — लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं…

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा स्थित तैबा चौक में सोमवार को अंसारी बैग की दुकान और फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बैग की दुकान, तीसरी मंजिल पर गोदाम और बीच के फ्लोर पर दुकान मालिक का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग भड़क उठी, जो तेजी से दुकान और फैक्ट्री तक फैल गई।

आग की लपटें और धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारण और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts