Friday, March 13, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़: भाजपा नेता एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की हत्या, सड़क निर्माण का...

छत्तीसगढ़: भाजपा नेता एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की हत्या, सड़क निर्माण का निरीक्षण दौरान टंगिया से ताबड़तोड़ हमला…

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ठेकेदार एवं भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। यह वारदात कटघोरा–कटोरी नागोरी से केशलपुर के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण स्थल पर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निवासी अक्षय गर्ग मौके पर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने बिना किसी बातचीत के उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के समय आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिन्होंने हमलावरों को आते-जाते देखा था। पुलिस इन बच्चों से पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

अक्षय गर्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़क के ठेकेदार थे और स्थानीय स्तर पर से भी जुड़े हुए थे। उनकी हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और राजनीतिक हलकों में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है।

फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights