Homeसुप्रीम कोर्टराफेल डील मामले में जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी...

राफेल डील मामले में जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई


(ताज़ाख़बर36गढ़) राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट मे आज सुनवाई होगी।जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने जनहित याचिका दायर कर राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि पार्टी नहीं समझती है कि ये मसला उठाने के लिए सुप्रीम कोर्ट उचित फोरम है और पार्टी का न तो तहसीन पूनावाला से कोई संबंध और न ही उनकी याचिका से.

बता दें कि फ्रांस से राफेल डील मामले में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। डील की गोपनीयता संबंधी शर्त पर फ्रांस की पुष्टि के बाद खुद पीएम ने राहुल पर पलटवार किया। राफेल सौदे के तहत 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। राफेल लड़ाकू विमान दोहरे इंजन वाला अनेक भूमिकाएं निभाने वाला मध्यम लड़ाकू विमान है।

निर्माण फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन करती है। राफेल विमान फ्रांस की डेसाल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। राफेल लड़ाकू विमानों को ओमनिरोल विमानों के रूप में रखा गया है, युद्ध के समय अहम रोल निभाने में सक्षम हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts