Advertisement
छत्तीसगढ़देश

छत्तीसगढ़ / प्रदेश में अब तक 1233 मिमी बारिश हुई, पिछले साल से 29 मिमी ज्यादा

विज्ञानी बोले-बारिश का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक है, लेकिन अभी 20-25 दिन और रहने के आसार

रायपुर . छत्तीसगढ़ में इस साल औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में भी इस साल की बारिश अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक है, लेकिन मौनसून को लौटने में अभी 20 से 25 दिन बाकी हैं। तब तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

पिछले साल 29 सितंबर तक 1104 मिमी बारिश हुई थी। इस साल अब तक इससे 129 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। मानसून के दौरान भी राज्य की औसत बारिश 1143.3 मिमी है। इस लिहाज से भी इस साल 90 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य के 27 में से अधिकाश जिलों में अब औसत या उससे अधिक बारिश हो चुकी है। जिलों में बारिश की जो कमी सितंबर की शुरुआत में थी वह भी लगभग खत्म हो गई है। उत्तर-भारत से मानसून लौटना अभी शुरू नहीं हुआ है। यहां से मानसून के लौटने की तारीख 1 सितंबर है। रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर के आसपास है। लेकिन इस साल मानसून को लौटने में थोड़ा वक्त लगेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 अक्टूबर या उससे बाद मानसून की वापसी हो सकती है।

छह जिलों में अधिक या बहुत अधिक बारिश हुई जबकि 18 जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड

इन इलाकों में सामान्य बारिश
जिला     अब तक     औसत     कम या ज्यादा
बालोद     1002.0     1013.1     1% कम
बलौदाबाजार     942.1     944.8     सामान्य बारिश
बलरामपुर     998.4     1162.7     14% कम
बेमेतरा     930.9     1007.1     8% कम
बिलासपुर     1095.8     1089.0     1% ज्यादा
धमतरी     1099.0     1029.2     7% ज्यादा
दुर्ग     855.6     981.5     13% कम
गरियाबंद     1178.3     1074.6     10% ज्यादा
जांजगीर     1003.8     1172.2     14% कम
कबीरधाम     844.0     854.5     1% कम
कांकेर     1332.7     1286.7     4% ज्यादा
कोरबा     1152.9     1308.0     12% कम
कोरिया     1036.5     1128.7     8% कम
महासमुंद     1123.5     1046.4     7% ज्यादा
रायगढ़     1228.2     1197.7     3% ज्यादा
रायपुर     954.0     1049.9    9% कम
राजनांदगांव     884.20     974.5     9% कम
सूरजपुर     1196.7     1113.4     7% ज्यादा

यहां सबसे ज्यादा बारिश
जिला     अब तक     औसत     कम या ज्यादा
बस्तर     1796.9     1167.1     54% ज्यादा
बीजापुर     2225.8     1318.6     69% ज्यादा
दंतेवाड़ा     1669.8     1294.6     30% ज्यादा
कोंडागांव     1610.9     1168.1     38% ज्यादा
नारायणपुर 1787.1     1195.9     49% ज्यादा
सुकमा     1698.4     1120.5     52% ज्यादा

बीजापुर में 69 फीसदी ज्यादा लेकिन सरगुजा में 34 फीसदी कम बारिश : प्रदेश में ज्यादा बारिश वाले जिलों में बीजापुर सबसे आगे है। यहां 2225.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 69 फीसदी अधिक है। औसत के लिहाज से कम बारिश वाले जिलों में सरगुजा सबसे नीचे है। यहां 806 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 34 फीसदी कम है। मुंगेल कम पानी गिरने वाले जिलों में शामिल है। यहां 765.9 मिमी बारिश हुई है। सबसे कम बारिश सरगुजा में हुई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यहां हो रही लगातार बारिश से हालात में काफी सुधार आया है।

इन जिलों में सबसे कम बारिश
जिला     अब तक     औसत    कम या ज्यादा
जशपुर    1103.8     1401.9    21% कम
मुंगेली     765.9     965.9     21% कम
सरगुजा     806.0     1218.4     34% कम
(नोट : बारिश आंकड़े मिमी में)

error: Content is protected !!