Homeबिलासपुरछत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन का खुलासा... चुनाव तारीख की घोषणा के तत्काल...

छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन का खुलासा… चुनाव तारीख की घोषणा के तत्काल बाद प्रत्याशियों के नामों का होगा एलान… भूपेश ने जैसा किया, वैसा पाया… शत्रुघ्न सिन्हा पर विवादित बोल…


बिलासपुर/ राज्यसभा सांसद,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने साफ किया कि छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा।राज्यस्थान और मध्यप्रदेश में अलग स्थिति है, जिसके चलते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को टिकट की दौड़ से अलग रख गया है। आने वाला समय बताएगा कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वैसे भी टिकट सेंट्रल इलेक्शन कमीशन को तय करना है।

प्रदेश प्रभारी जैन शुक्रवार शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारवार्ता ले रहे थे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की बात हो, चाहे राज्य की। कांग्रेस सिर्फ झूठ पर झूठ बोलती रही है।कुछ न कुछ झूठ के सहारे कांग्रेस जनता में क्रांति फैलाने की असफ़ल कोशिश करती रही है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो 2003 से पहले और आज के प्रदेश में जमींन और आसमान का अंतर है। भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में ढेरों विकास हुए हैं। बिजली, पानी, सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हजारों करोड़ रुपये खर्च करके सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की ऐसी योजना है, जिसके जरिये गरीबों को सालभर में 5 लाख रुपये तक मुक्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

सीडी कांड: जैसी करनी वैसी भरनी

प्रदेश प्रभारी जैन ने सेक्स सीडी कांड के मुद्दे पर कहा कि पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल ने सदन में फर्जी सीडी को लहराया, जिसकी सजा उन्हें जेल जाकर भुगतनी पड़ी। सीडी बनाने वाले बीजेपी नेता मुरारका के खिलाफ एफआईआर हुई। इस मामले में काननू ने निष्पक्ष काम किया है। चाहे आरोपी कांग्रेस से जुड़े नेता हो या फिर बीजेपी से।

शत्रुघ्न सिन्हा और यसवंत सिन्हा के बयान पर विवाद बोल

केंद्र की मोदी सरकार पर आये दिन कुछ मुद्दों को लेकर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और यसवंत सिन्हा द्वारा निशाना साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोग डिस्क्रेटेड (विध्वंसकारी) हैं। इनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts