Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़निर्वाचन आयोग ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी समेत 10 नेताओं को दिया...

निर्वाचन आयोग ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी समेत 10 नेताओं को दिया नोटिस… सोशल मीडिया पर प्रचार पड़ा महंगा


रायगढ़/ सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार करने के मामले में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी ने रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, वर्तमान विधायक रोशन अग्रवाल, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया समेत 10 नेताओं को नोटिस जारी किया है। उन्हें जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

बता दें कि एक युवक ने कुछ दिन पहले पूर्व आईएएस चौधरी को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला था। इसमें चुनाव चिन्ह के साथ ही चौधरी को वोट डालने के लिए प्रेरित करने वाला संदेश था। लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, जनता कांग्रेस के विभाष सिंह ठाकुर, सुनील मिंज, पवन शर्मा, रोशन अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि ये पोस्ट करने से पहले मीडिया प्रमाणन कमेटी से अनुमति नहीं ली गई है।

किसको कितने बार मिला नोटिस

ओपी चौधरी, भाजपा – 02
रोशन अग्रवाल, विधायक – 02
विभाष सिंह ठाकुर, जकांछ – 02
पवन शर्मा आइटी सेल बीजेपी – 02
अमर अग्रवाल आम आदमी पार्टी – 01
विजय अग्रवाल पूर्व विधायक – 01
उमेश पटेल विधायक – 01
सुनील मिंज – 01
आशीष ताम्रकार, बीजेपी – 01
हृदयराम राठिया, जकांछ – 01

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights