Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरविधानसभा चुनाव: भाजपा के नामांकन रैली में सीएम रमन व झारखंड के मुख्यमंत्री...

विधानसभा चुनाव: भाजपा के नामांकन रैली में सीएम रमन व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर होंगे शामिल…चौक-चौराहों में होगा स्वागत…


बिलासपुर/आज भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ व पड़ोसी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली सुबह 10 बजे से शिव टाकीज चौक स्थित युवा सदन से निकलेगी। वाजपेयी मैदान में सभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास संबोधित करेंगे। सभा के बाद प्रत्याशी कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन फार्म जमा करेंगे ।

जिला भाजपा ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बिलासपुर, बिल्हा,मस्तूरी,बेलतरा,तखतपुर,कोटा व मरवाही के उम्मीदवारों के साथ ही जिले के सभी 31 मंडलों के पदाधिकारियों को सुबह 10 बजे तक हर हाल में युवा सदन परिसर पहुंचने कहा गया है। सभी सातों उम्मीदवार के नेतृत्व में रैली निकलेगी। इसके लिए रूट चार्ट भी तय कर दिया गया है। रैली युवा सदन परिसर से निकलकर टैगोर चौक, गांधी चौक होते हुए हटरी चौक, जूना बिलासपुर, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक होते हुए वाजपेयी मैदान पहुंचेगी। यहां रैली सभा में तब्दील हो जाएगी। सभा के बाद सभी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में बाजे गाजे के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए कूच करेंगे।

शहर के चौक-चौराहों में होगा भव्य स्वागत

आज नामांकन रैली के बहाने भाजपा दिखएगी ताकत। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं व विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा । रैली को प्रभावी बनाने और माहौल बनाने की गरज से जिला भाजपा ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights